छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिष्ठित राज्य खेल पुरस्कार (वर्ष 2023-24 एवं 2024-25) की सूची जारी की
रायपुर,27 अगस्त छत्तीसगढ़. राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को इन खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्राॅफी के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।
1. शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (वर्ष 2023-24)
- ओलंपिक खेल:
- कु. मोनिका साहू (पिता – स्व. श्री संतोष कुमार साहू, जिला – दुर्ग) – फेंसिंग
- श्री सुभाष लहरे (पिता – श्री रामदास लहरे, जिला – रायपुर) – वेटलिफ्टिंग
- नॉन ओलंपिक खेल:
- श्री अनुप यदु (पिता – श्री लोमस कुमार यदु, जिला – रायपुर) एवं श्री राजेश राठौर (पिता – श्री शिव कुमार राठौर, जिला – जांजगीर-चांपा) – नेटबॉल (संयुक्त रूप से)
- श्री भूपेन्द्र कुमार गढ़े (पिता – श्री दीपक कुमार गढ़े, जिला – दुर्ग) – सॉफ्टबॉल
- पैरा स्पोर्ट्स:
- श्री परमानंद (पिता – श्री बालाराम, जिला – बिलासपुर) – पैरा स्विमिंग
2. शहीद कौशल यादव पुरस्कार (वर्ष 2023-24)
- ओलंपिक खेल:
- सुश्री दिपांशी नेताम (पिता – श्री रामेश्वर सिंह नेताम, जिला – दुर्ग) – फेंसिंग
- श्री महेन्द्र धुर्वे (पिता – श्री धर्मपाल सिंह धुर्वे, जिला – राजनांदगांव) – वॉलीबॉल
- श्री अमित कुमार (पिता – श्री मनोज कुमार, जिला – बालोद) – एथलेटिक्स
3. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद पंकज विकम सम्मान (वर्ष 2023-24)
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक):
- श्री विकास ढीढ़ी (पिता – श्री चंद्राम ढीढ़ी, जिला – रायपुर) – पैरा जूडो
- शहीद पंकज विकम सम्मान:
- कु. सीता साहू (पिता – श्री मुर्तिराम साहू, जिला – बिलासपुर) – पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग
- श्री करन भारती (पिता – श्री पुरुषोत्तम भारती, जिला – बलौदाबाजार) – वूशू
- सुश्री प्रियंका ठाकुर (पिता – श्री विकास ठाकुर, जिला – रायपुर) – वूशू
- श्री शशांक मसीह (पिता – श्री राकेश मसीह, जिला – बिलासपुर) – रायफल शूटिंग
- श्री राजीव साहू (पिता – श्री मोहर साय साहू, जिला – रायपुर) – टेबल-टेनिस
- कु. काजल (पिता – श्री राधेश्याम, जिला – दुर्ग) – टेबल-टेनिस
- कु. भूमिका उपाध्याय (पिता – श्री संतोष उपाध्याय, जिला – दुर्ग) – हॉकी
- श्री अजिंक्य सिंह (पिता – श्री सुशील सिंह, जिला – बिलासपुर) – तैराकी
4. शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2023-24)
- शहीद विनोद चौबे सम्मान:
- श्री प्रवेश चड्ढा (खिलाड़ी, पिता – स्व. श्री सी.एल. चड्ढा, जिला – बिलासपुर) – शूटिंग
- श्री विजय बहादुर (प्रशिक्षक/खिलाड़ी, पिता – श्री कालिका प्रसाद, जिला – दुर्ग) – हैंडबॉल
- श्री लक्ष्मण लाल साहू (प्रशिक्षक, पिता – स्व. श्री कुम्भकरण साहू, जिला – धमतरी) – कुश्ती
- श्री के. रवि शंकर (प्रशिक्षक/खिलाड़ी, पिता – स्व. श्री के. एस. मणी, जिला – बिलासपुर) – टेबल-टेनिस
- श्री गिरिराज बागड़ी (खिलाड़ी, पिता – स्व. श्री मंगलचंद बागड़ी, जिला – रायपुर) – टेबल-टेनिस
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2023-24):
- सीनियर वर्ग (पुरुष): पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग – बिलासपुर टीम (खिलाड़ी: बीरेन्द्र नवरंग, हरिहर सिंह राजपूत, आशीष पटेल, महेन्द्र साहू; मैनेजर: सूरज साहू)
- जूनियर वर्ग बालिका: सॉफ्टबॉल – बिलासपुर टीम (खिलाड़ी: चंद्रकांता बरेठ, प्रतिमा सोना, रेणुका तेलम, चन्द्रकला तेलम, तमन्ना राय, प्रियंका पाटिल, विमला तेलम, मीनाक्षी नेताम, मीनु आरकी, लवली महानंद, वसुन्धरा कोसेले, अनुसुईया साहू, दामिनी पाटिल, विनोती, चांदनी पटेल, यामिनी साहू; कोच: प्रीती वर्मा; मैनेजर: सोनाली राव)
5. शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (वर्ष 2024-25)
- ओलंपिक खेल:
- कु. ज्ञानेश्वरी यादव (पिता – श्री दीपक यादव, जिला – राजनांदगांव) – वेटलिफ्टिंग
- श्री ईशान भटनागर (पिता – अजय भटनागर, जिला – रायपुर) – बैडमिंटन
- श्री दिव्यांश नेताम (पिता – श्री रामेश्वर नेताम, जिला – दुर्ग) – फेंसिंग
- कु. भूमि गुप्ता (पिता – अजय गुप्ता, जिला – कोरबा) – तैराकी
- नॉन ओलंपिक खेल:
- कु. सोनम शर्मा (पिता – श्री संतोष शर्मा, जिला – दुर्ग) – नेटबॉल
- पैरा स्पोर्ट्स:
- श्री कलाराम पटेल (पिता – श्री गोरेलाल पटेल, जिला – रायपुर) – पैरा एथलेटिक्स
6. शहीद कौशल यादव पुरस्कार (वर्ष 2024-25)
- ओलंपिक खेल:
- श्री मानस भट्टाचार्य (पिता – श्री सुभाष भट्टाचार्य, जिला – बिलासपुर) – बैडमिंटन
- पैरा स्पोर्ट्स:
- श्री सुखदेव (पिता – श्री छत्रपाल, जिला – महासमुंद) – पैरा एथलेटिक्स
7. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार एवं शहीद पंकज विकम सम्मान (वर्ष 2024-25)
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक):
- श्री अशोक कुमार साहू (पिता – श्री छोटू राम साहू, जिला – रायपुर) – क्याकिंग एंड केनोईंग
- शहीद पंकज विकम सम्मान:
- कु. सुमन यादव (पिता – श्री रजित यादव, जिला – दुर्ग) – फुटबॉल
- श्री रोहित रजक (पिता – श्री तुलसी राम रजक, जिला – बिलासपुर) – हॉकी
- कु. गीतांजलि निर्मलकर (पिता – श्री पवन निर्मलकर, जिला – दुर्ग) – हॉकी
- श्री के. एस. साईं प्रशांत (पिता – श्री के. रवि शंकर, जिला – बिलासपुर) – टेबल-टेनिस
- कु. सुभिता सोम (पिता – श्री आशीष कुमार सोम, जिला – बिलासपुर) – टेबल-टेनिस
- श्री रामकृष्णा साहू (पिता – श्री भागवत साहू, जिला – बिलासपुर) – पैरा स्विमिंग
- श्री स्वाती साहू (पिता – श्री रामखिलावन साहू, जिला – बिलासपुर) – पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग
- श्री साकेत सामुएल (पिता – स्व. श्री एस. के. सामुएल, जिला – बिलासपुर) – रायफल शूटिंग
- श्री अमन तिवारी (पिता – श्री संजय तिवारी, जिला – रायगढ़) – वूशू
- कु. मानसी डुंभरे (पिता – स्व. श्री भास्कर राव डूंभरे, जिला – रायपुर) – वूशू
8. शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2024-25)
- शहीद विनोद चौबे सम्मान:
- श्रीमती प्रभा हुसैन (खिलाड़ी, पति – श्री अख्तर हुसैन, जिला – दुर्ग) – एथलेटिक्स
- श्रीमती संगीता राजगोपालन (खिलाड़ी, पति – श्री के. राजगोपालन, जिला – दुर्ग) – बैडमिंटन
- श्री गामा यादव (प्रशिक्षक, पिता – श्री मतीवर यादव, जिला – दुर्ग) – कुश्ती
- श्री प्रनय नन्द मजूमदार (प्रशिक्षक/खिलाड़ी, पिता – स्व. श्री बी.एन. मजूमदार, जिला – रायपुर) – टेबल-टेनिस
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2024-25):
- सीनियर वर्ग (महिला): तीरंदाजी – बिलासपुर टीम (खिलाड़ी: सुलोचना राज, चांदनी साहू, हर्षिता साहू, सुशीला नेताम; कोच: ईतवारी सिंह राज)
विशेष : इन तमाम पुरस्कारों की घोषणा से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में अभूतपूर्व उत्साह का संचार हुआ है। सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रबंधकों को खेल प्रेमियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय बधाइयाँ दी जा रही हैं।
