छत्तीसगढ़ शासन: विभिन्न निगम, मण्डल और आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को कैबिनेट व राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान
रायपुर 28 अगस्त।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 27.08.2026 को एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इसके तहत राज्य के विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षपदों पर आसीन महानुभावों को उनके नाम के सम्मुख कैबिनेट मंत्री या राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रमुख अध्यक्षगण
- श्री रामलाल चौहान – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
- श्री रूप सिंह मंडावी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
- डॉ. श्रीमती ममता साहू – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग
राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षगण
- श्री गौरीशंकर श्रीवास – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
- श्री आनंद निषाद – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
- श्री राजेश कुमार राजपूत – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मण्डल, रायपुर
- श्री राजेन्द्र नायक – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भी बोर्ड
- श्री सुधीर गौतम – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
- श्री एजाज मिर्जा बेग – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
- श्री भोजराज देवांगन – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
- श्री प्रभात मिश्रा – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
- श्रीमती सुषमा जेठानी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
- श्री शशिकांत द्विवेदी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
- डॉ. जे.पी. शर्मा – उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर (छ.ग.)
- श्री किशोर महानंद – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल
- श्री आनंद कुमार तिवारी एवं श्री राजीव लोचन दास महाराज – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
- श्री वेदराम मनहरे – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
- श्री मंगल दास ठाकुर – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
विशेष नोट: शासन के आदेशानुसार, माननीय अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। इन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग/आयोग का होगा।
