दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी
बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला, 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य कोच लगेंगे

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष यात्री सुविधा एवं क्राउड मैनेजमेंट की व्यापक तैयारी की है। मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने 28 अक्टूबर 2026 को अधिकारियों के साथ बैठक कर भीड़ प्रबंधन, सेफ्टी तथा यात्री सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा तथा 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।
बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म परिवर्तन
दिनांक 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनें रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्रस्थान करेंगी। यात्री गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचकर इन ट्रेनों में आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
- 15160 दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस
- 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस
- 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में इन ट्रेनों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर समय से पहुंचें।
7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त सामान्य कोच
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक निम्नलिखित 7 पैसेंजर ट्रेनों में 2-2 अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे—
- 58201 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर
- 58202 रायपुर–बिलासपुर पैसेंजर
- 58207 रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर
- 58208 जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
- 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
- 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
इन अतिरिक्त कोचों से दैनिक यात्रियों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।
संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान
