छत्तीसगढ़ वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: राज्य शासन ने 64 सहायक वन संरक्षकों (ACF) के किए तबादले

नवा रायपुर 2 सितम्बर : राज्य शासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण और कार्यव्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 02 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 64 सहायक वन संरक्षकों (ACF) को आगामी आदेश तक के लिए अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
शासन के महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी यह आदेश राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार विशेष सचिव (जे.पी. पाठक) द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से जारी किया गया है। मैदानी स्तर पर वन प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कसावट को मजबूत करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।
सहायक वन संरक्षकों (ACF) की नवीन पदस्थापना सूची:
- श्री राम कुमार सिदार: उप वनमंडलाधिकारी गौरेला, वनमंडल मरवाही ➔ मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना, मंडल राज्य वन विकास निगम कवर्धा
- श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर: उप वनमंडलाधिकारी उदयपूर, वनमंडल सरगुजा ➔ उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर
- श्रीमती अमिता गुप्ता: उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़, वनमंडल सारंगढ़-बिलाईगढ़ ➔ उप प्रबंधक, छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय नवा रायपुर
- श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा: उप वनमंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी ➔ उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी
- सुश्री मोना महेश्वरी: उप वनमंडलाधिकारी खैरागढ़, वनमंडल खैरागढ़ ➔ संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय दुर्ग
- श्री जसवीर सिंह मरावो: उप वनमंडलाधिकारी कोरर, वनमंडल कांकेर ➔ उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर
- श्री कुमार सिंह कंवर: उप वनमंडलाधिकारी पत्थलगांव, वनमंडल जशपुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, वनमंडल कोरिया
- श्री एम. एल. सिदार: उप वनमंडलाधिकारी लैंलुंगा, वनमंडल धरमजयगढ़ ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़
- श्री शिवशंकर नाविक: उप वनमंडलाधिकारी बिरगुड़ी, वनमंडल धमतरी ➔ उप मंडलाधिकारी धमतरी, वनमंडल धमतरी
- श्री अवधेश सिंह: उप वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़, वनमंडल मनेन्द्रगढ़ ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन, सूरजपुर
- श्री मनोज कुमार साहू: उप वनमंडलाधिकारी ओड़गी, वनमंडल सूरजपुर ➔ संलग्नाधिकारी, सरगुजा वनमंडल
- श्री विष्णुनाथ नाग: उप वनमंडलाधिकारी गीदम, वनमंडल दंतेवाड़ा ➔ संलग्नाधिकारी, सुकमा वनमंडल
- श्री ए.एल. खुंटे: उप वनमंडलाधिकारी गंडई, वनमंडल खैरागढ़ ➔ संलग्नाधिकारी, नारायणपुर वनमंडल
- श्री सुनील कुमार बच्चन: मंडल प्रबंधक, कवर्धा परियोजना, मंडल राज्य वन विकास निगम कवर्धा ➔ उप वनमंडलाधिकारी पेण्ड्रा, वनमंडल मरवाही
- श्री योगेश साहू: उप वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव, वनमंडल राजनांदगांव ➔ सहायक वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर
- श्री नितिश रावटे: उप वनमंडलाधिकारी भोपालपट्टनम, वनमंडल बीजापुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी बेमेतरा, वनमंडल दुर्ग
- श्री मानवेन्द्र कुमार: उप वनमंडलाधिकारी केल्हारी, वनमंडल मनेन्द्रगढ़ ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़
- श्री संजय त्रिपाठी: उप वनमंडलाधिकारी कटघोरा, वनमंडल कटघोरा ➔ उप वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़, वनमंडल मनेन्द्रगढ़
- श्री मनोज कुमार चंद्राकर: उप वनमंडलाधिकारी देवभोग, वनमंडल गरियाबंद ➔ उप वनमंडलाधिकारी राजिम, वनमंडल गरियाबंद
- श्री समीर जोनाथन: सहायक संचालक (बफर), अचानकमार टाइगर रिजर्व कोटा ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन महासमुंद
- श्री प्रकाश नेताम: उप वनमंडलाधिकारी आवापल्ली, वनमंडल बीजापुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी बीजापुर, वनमंडल बीजापुर
- श्री राजेन्द्र कुमार सोरी: अधीक्षक, कानन पेंडारी मिनी जू, बिलासपुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी देवभोग, वनमंडल गरियाबंद
- श्री इन्द्र प्रकाश बंजारे: उप वनमंडलाधिकारी बस्तर, वनमंडल बस्तर ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन, बस्तर, जगदलपुर
- श्री देवेन्द्र गौड़: उप वनमंडलाधिकारी बीजापुर, वनमंडल बीजापुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी आवापल्ली, वनमंडल बीजापुर
- श्री अशोक तिवारी: उप वनमंडलाधिकारी सूरजपुर, वनमंडल सूरजपुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी केल्हारी, वनमंडल मनेन्द्रगढ़
- श्री आर.एस. मरकाम: उप वनमंडलाधिकारी कांकेर, वनमंडल कांकेर ➔ उप प्रबंधक, वृत्त कार्यालय कांकेर
- श्री मोहर सिंह मरकाम: उप वनमंडलाधिकारी पेण्ड्रा, वनमंडल मरवाही ➔ उप प्रबंधक, वृत्त कार्यालय बिलासपुर
- श्री अशोक भट्ट: उप वनमंडलाधिकारी दोरनापाल, वनमंडल सुकमा ➔ संलग्नाधिकारी, वृत्त कार्यालय रायपुर
- श्री मनोज बघेल: अधीक्षक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी दोरनापाल, वनमंडल सुकमा
- श्री सूर्यकांत सोनी: उप वनमंडलाधिकारी दक्षिण कोरबा, वनमंडल कोरबा ➔ संलग्नाधिकारी, गरियाबंद वनमंडल
- श्री विकास चन्द्राकर: उप वनमंडलाधिकारी राजिम, वनमंडल गरियाबंद ➔ अधीक्षक, कानन पेंडारी मिनी जू, बिलासपुर
- श्रीमती सपना मुखर्जी: उप वनमंडलाधिकारी सीतापुर, वनमंडल सरगुजा ➔ उप वनमंडलाधिकारी उदयपूर, वनमंडल सरगुजा
- श्री गुलशन कुमार साहू: सामान्य परिक्षेत्र अर्जुनी ➔ उप वनमंडलाधिकारी गंडई, वनमंडल खैरागढ़
- श्री अजय सिंह राजपूत: सामान्य परिक्षेत्र दक्षिण मानपुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी खैरागढ़, वनमंडल खैरागढ़
- श्री आलोक जायसवाल: सामान्य परिक्षेत्र चांदो ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कोरिया
- श्री मयंक सिंह: सामान्य परिक्षेत्र खड़गवां ➔ संलग्नाधिकारी, राजनांदगांव वनमंडल
- श्री प्रखर नायक: सामान्य परिक्षेत्र बलौदाबाजार ➔ अधीक्षक, पामगढ़ अभयारण्य, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर
- श्री मणिकांत वर्मा: सामान्य परिक्षेत्र धमतरी ➔ उप वनमंडलाधिकारी दक्षिण कोरबा, वनमंडल कोरबा
- श्रीमती शिखा झा: सामान्य परिक्षेत्र बलौदा ➔ प्रभारी अधिकारी, नारंगी क्षेत्र, कोरबा
- श्री कीर्तिवर्धन: सामान्य परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा ➔ प्रभारी अधिकारी, नारंगी क्षेत्र एवं वन व्यवस्थापन जगदलपुर
- सुश्री नुसरत सबा: सामान्य परिक्षेत्र कांकेर ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन गरियाबंद
- श्री गजेन्द्र कुमार वर्मा: सामान्य परिक्षेत्र मोहला ➔ संलग्नाधिकारी, दक्षिण कोणडागांव वनमंडल
- श्री अर्चित राय: सामान्य परिक्षेत्र घुईं ➔ उप वनमंडलाधिकारी ओड़गी, वनमंडल सूरजपुर
- श्री ऐश्वर्य चन्द्राकर: सामान्य परिक्षेत्र चौकी ➔ उप वनमंडलाधिकारी सीतापुर, वनमंडल सरगुजा
- श्री दीपक कुमार पटेल: सामान्य परिक्षेत्र केल्हारी ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कवर्धा
- श्रीमती श्वेता कुमारी सिंह: सामान्य परिक्षेत्र बलौदाच्छार/लवन ➔ सहायक वन संरक्षक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर
- श्री राहुल देवांगन: सामान्य परिक्षेत्र सुकमा ➔ उप वनमंडलाधिकारी भोपालपट्टनम, वनमंडल बीजापुर
- श्रीमती अलका बर्मन: सामान्य परिक्षेत्र सूरजपुर ➔ उप वनमंडलाधिकारी गौरेला, वनमंडल मरवाही
- श्रीमती अर्चना पैंकरा: सामान्य परिक्षेत्र करतला ➔ उप प्रबंधक, वृत्त कार्यालय रायपुर
- श्री रविन्द्र धिरही: सामान्य परिक्षेत्र खुड़िया ➔ सहायक वन संरक्षक (वन्यप्राणी) कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (व.प्रा.) रायपुर
- श्री लवकेश कुमार गिलहरे: सामान्य परिक्षेत्र राजनांदगांव ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कांकेर
- श्री आकाश ठाकुर: सामान्य परिक्षेत्र खुज्जी ➔ उप वनमंडलाधिकारी कोरर, वनमंडल कांकेर
- श्री शिवेन्द्र सिंह: सामान्य परिक्षेत्र दरभा ➔ उप वनमंडलाधिकारी गीदम, वनमंडल दंतेवाड़ा
- श्री चंद्रभूषण सिंह: सामान्य परिक्षेत्र कांसाबेल ➔ उप वनमंडलाधिकारी मुंगेली, वनमंडल मुंगेली
- श्री विकास निकुंज: सामान्य परिक्षेत्र कुंवारपुर ➔ संलग्नाधिकारी, सूरजपुर वनमंडल
- श्री कुबेर चरण बरिहा: सामान्य परिक्षेत्र सक्ती ➔ अधीक्षक, भैरमगढ़ अभयारण्य, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर
- सुश्री यामिनी पोर्ते: सामान्य परिक्षेत्र एतमानगर ➔ सहायक वन संरक्षक (वन मुख्यालय) नवा रायपुर अटल नगर
- श्री डिकेन्द्र नेताम: सामान्य परिक्षेत्र धमतरी ➔ संलग्नाधिकारी, बालोद वनमंडल
- श्रीमती हेमता देव: सामान्य परिक्षेत्र डोंडी लोहारा ➔ उप वनमंडलाधिकारी फरसगांव, वनमंडल केशकाल
- श्रीमती भूमिका श्रीमाली: सामान्य परिक्षेत्र चारामा ➔ अधीक्षक, नंदनवन रायपुर
- श्री तरुण तिवारी: प्रभारी अधिकारी, नारंगी क्षेत्र, इकाई क्रमांक-1, रायपुर ➔ उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन सुकमा
- श्री गुलशन कुमार साहू: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन, बस्तर, जगदलपुर ➔ सहायक संचालक, कोर क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर
- श्री नदीम कृष्ण बरिहा: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन गरियाबंद ➔ उप वनमंडलाधिकारी कोंटा, वनमंडल सुकमा
- श्री मुकेश नेताम: उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन रायगढ़ ➔ उप वनमंडलाधिकारी लैंलुंगा, वनमंडल धरमजयगढ़
