PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य शासन ने जारी की तबादला सूची, 22 सहायक अभियंताओं के ट्रांसफर

रायपुर 7 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय द्वारा प्रशासनिक आधार पर एक बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 22 सहायक अभियंताओं (Assistant Engineers – E&M) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थानांतरित करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना तय की है।
अवर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत कई अनुविभागीय अधिकारियों और सहायक अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम विभाग के कामकाज में कसावट लाने और प्रशासनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर (पूरी सूची देखें):
- श्री संजय पाण्डेय: अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-विधानसभा, संभाग रायपुर बनाए गए।
- श्री महादेव भोई: अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-विधानसभा, संभाग रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग महासमुंद, संभाग नवा रायपुर भेजे गए।
- श्री नवल किशोर पटेल: अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-रायगढ़ स्थानांतरित।
- श्री शैलेन्द्र कुमार साहू: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, संभाग दुर्ग से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-कवर्धा, संभाग दुर्ग बनाए गए।
- श्रीमती सीमा साहू: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, संभाग बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-जांजगीर, संभाग बिलासपुर नियुक्त।
- श्री हेमसिंह पटेल: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग-मंत्रालय, संभाग रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-गरियाबंद, संभाग नवा रायपुर भेजे गए।
- श्री चंद्रमणी प्रसाद: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-मंत्रालय, संभाग रायपुर बनाए गए।
- श्री राकेश यादव: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, संभाग नवा रायपुर से सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. (वि./यां.) संभाग नवा रायपुर के पद पर पदस्थ।
- श्री पुरंजन सिदार: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, अंबिकापुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग कोरबा, संभाग रायगढ़ भेजे गए।
- श्रीमती रूपाली वर्मा: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग-सूरजपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-अंबिकापुर, संभाग अंबिकापुर स्थानांतरित।
- श्रीमती राधिका रवि: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग-अंबिकापुर से सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लो.नि.वि. (वि./यां.) संभाग अंबिकापुर बनाई गईं।
- श्रीमती रीता रेन शाक्य: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, अंबिकापुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-सूरजपुर, संभाग अंबिकापुर भेजी गईं।
- श्री ध्रुव कुमार मौर्य: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, अंबिकापुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग-कोरिया-मनेन्द्रगढ़, संभाग अंबिकापुर नियुक्त।
- श्रीमती पूजा शुक्ला: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, रायपुर से सहायक अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, लो.नि.वि. (वि./यां.) परिक्षेत्र रायपुर भेजी गईं।
- श्रीमती शांति गोड़: सहायक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, संभाग बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग उच्च न्यायालय बिलासपुर, संभाग बिलासपुर पदस्थ।
- श्री आशुतोष खरे: अनुविभागीय अधिकारी, धमतरी से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग सुकमा, संभाग जगदलपुर भेजे गए।
- श्री लिलेश कुमार: अनुविभागीय अधिकारी, बालोद से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग जशपुर, संभाग अंबिकापुर स्थानांतरित।
- श्री गजेन्द्र सिंह दुवासा: अनुविभागीय अधिकारी, बीजापुर से सहायक अभियंता, कार्यालय अधीक्षण अभियंता, लो.नि.वि., उच्च न्यायालय वि./यां. तकनीकी प्रकोष्ठ बिलासपुर बनाए गए।
- श्री अभिषेक तिग्गा: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग बीजापुर, संभाग जगदलपुर भेजे गए।
- श्री अजय कुमार भगत: अनुविभागीय अधिकारी, उपसंभाग जशपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग बालोद, संभाग दुर्ग बनाए गए।
- श्री रामशंकर साहू: कार्यालय अधीक्षण अभियंता, उच्च न्यायालय तकनीकी प्रकोष्ठ बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग धमतरी, संभाग रायपुर भेजे गए।
- श्री नारायण सिंह पैंकरा: अनुविभागीय अधिकारी, उच्च न्यायालय बिलासपुर से अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वि./यां.) उपसंभाग गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, संभाग बिलासपुर स्थानांतरित किए गए हैं।
समन्वय में मिला अनुमोदन
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त सभी स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए हैं और इसके लिए समन्वय में आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर लिया गया है। स्थानांतरित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
