युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से अनमोल झा को मिली जगह, सीएम साय ने दी बधाई
नई दिल्ली/रायपुर 21 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के आदेशानुसार भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम में देश भर के 34 ऊर्जावान युवा नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से श्री अनमोल झा को भी शामिल कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सूची के जारी होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संदेश में कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी युवा साथी ऊर्जा और सेवाभाव के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आप सभी के सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।”
युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची में अंडमान से लेकर पश्चिम बंगाल तक, हर राज्य के प्रतिभावान और जमीनी युवाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
ये हैं युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 34 सिपाही
- अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह: श्री टी हरीश कुमार
- अरुणाचल प्रदेश: श्री ताना ओपु
- बिहार: सुश्री मैथिली ठाकुर (विधायक)
- बिहार: श्री विनीत कुशवाहा
- छत्तीसगढ़: श्री अनमोल झा
- दिल्ली: श्री मोहित नागर
- दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव: श्री सिद्धार्थ शुक्ला
- गुजरात: श्री पार्थ केशवभाई माधानी
- गुजरात: श्री राकेश चौधरी
- हरियाणा: श्री पर्व शर्मा
- हिमाचल प्रदेश: श्रीमती प्रज्वल बस्टा
- जम्मू एवं कश्मीर: श्री जुबैर अहमद गनी
- कर्नाटक: सुश्री रश्मि सामंत
- केरलम: श्री ऋषभ मोहन नायर
- केरलम: श्री दिनिल दिनेश
- लद्दाख: श्री ताशी शेरिंग ज़ोतक
- मध्य प्रदेश: सुश्री भक्ति शर्मा
- मध्य प्रदेश: श्री गजेन्द्र सिंह तोमर
- महाराष्ट्र: श्री वीरेंद्र पृथ्वीराज पाटिल
- महाराष्ट्र: श्री गुरदित सिंह वोहरा
- मणिपुर: श्री देश राज युमनम
- मेघालय: श्री अक्की ए संगमा
- पुडुचेरी: श्री सेंथिलकुमार
- पंजाब: श्रीमती प्रिया शर्मा
- राजस्थान: श्री भवानी शंकर कुमावत
- राजस्थान: श्री सुनील बिश्नोई
- तेलंगाना: श्रीमती सिंधु रेड्डी कासिरेड्डी
- त्रिपुरा: श्री शिशिर भौमिक
- उत्तर प्रदेश: श्री शक्ति सिंह
- उत्तर प्रदेश: श्री सतेन्द्र अवाना
- उत्तर प्रदेश: श्री राहुल तिवारी
- उत्तर प्रदेश: श्री शैलेन्द्र मौर्य
- उत्तर प्रदेश: श्रीमती निर्मल तंवर भाटी
- पश्चिम बंगाल: सुश्री अंकिता विश्वास
‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करेगी यह युवा टीम
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी समय में होने वाले चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए इस टीम में बेहद संतुलित चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 5 चेहरों को जगह दी गई है, जबकि बिहार से लोकप्रिय विधायक सुश्री मैथिली ठाकुर को भी शामिल किया गया है। युवाओं की यह नई फौज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को धरातल पर उतारने और भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियानों को गति देने में मुख्य भूमिका निभाएगी। छत्तीसगढ़ से अनमोल झा की नियुक्ति पर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
