माननीय मुख्यमंत्री जी का आज का दौरा: रायपुर में ‘तिरंगा यात्रा’ में होंगे शामिल,
रायपुर 10: माननीय मुख्यमंत्री जी आज यानी दिनांक 10/08/2026 (सोमवार) को जशपुर जिले से रायपुर पहुंचेंगे और राजधानी में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है.

- सुबह 09:50 AM: निज निवास, बगिया से कार द्वारा प्रस्थान.
- सुबह 09:55 AM: हेलीपैड बगिया, विकासखंड कासाबेल, जिला जशपुर आगमन.
- सुबह 10:00 AM: हेलीपैड बगिया, विकासखंड कासाबेल, जिला जशपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान.
- सुबह 11:15 AM: पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर आगमन.
- सुबह 11:20 AM: पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान.
- सुबह 11:25 AM: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम, रायपुर आगमन.
- सुबह 11:25 AM से दोपहर 01:00 PM: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में सहभागिता.
- दोपहर 01:00 PM: सुभाष स्टेडियम, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान.
- दोपहर 01:05 PM: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर आगमन एवं आरक्षित.
विशेष नोट: माननीय मुख्यमंत्री जी के इस दौरे और तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
