छत्तीसगढ़: नगरीय प्रशासन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 23 अधिकारी-कर्मचारी इधर से उधर

विशेष संवाददाता 1नवम्बर , रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल किया है। विभाग के उप सचिव डी.एन. कश्यप के हस्ताक्षर से जारी आदेश (क्रमांक :: ESTB-102(3)/701/2026-UAD) के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत 23 कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति पर नवीन पदस्थापना की गई है।
आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थान से नवीन पदस्थापना स्थान पर 07 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करना होगा। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा और नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यहाँ उन सभी 23 कर्मचारियों के नाम, उनके वर्तमान पद और नवीन पदस्थापना की विस्तृत सूची दी जा रही है:
1. स्टेनोग्राफर एवं स्वच्छता निरीक्षक संवर्ग
- श्री संजय शर्मा (स्टेनोग्राफर): न.पा.नि. कोरबा से न.पा.नि. भिलाई
- श्री भैयालाल अंसारी (स्वच्छता निरीक्षक): न.पा.नि. दुर्ग से न.पा.नि. भिलाई
- श्री योगेश निषाद (स्वच्छता निरीक्षक): न.पं. कसडोल से न.पा.प. बलौदाबाजार
- श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा (स्वच्छता निरीक्षक): न.पा.नि. रिसाली से न.पा.नि. भिलाई
- श्री हरीश कुमार जायसवाल (स्वच्छता निरीक्षक): न.पा.प. शिवपुर-चरचा से न.पं. शिवनंदनपुर
2. लेखापाल संवर्ग
- श्री संजीत कुमार अस्थाना (लेखापाल): न.पं. पथरिया से न.पा.नि. रायगढ़
- श्री राधेश्याम यादव (लेखापाल): न.पा.प. बोदरी से न.पं. बरेला
- श्री सुनील कुमार कौशिक (लेखापाल): न.पा.प. गौरेला से न.पा.प. बोदरी
- श्री पुखराज शर्मा (लेखापाल): न.पा.प. कवर्धा से न.पं. सहसपुरलोहारा
- श्री महताबउद्दीन अंसारी (लेखापाल): न.पा.नि. रायगढ़ से न.पं. सरिया
3. सहायक ग्रेड एवं लिपिक संवर्ग
- श्री ज्ञानेन्द्र कुर्रे (सहा. ग्रेड-3): न.पा.प. जांजगीर नैला से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर
- श्री अंकित जैन (सहा. वर्ग-03): न.पं. गीदम से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, जगदलपुर
- श्रीमती ज्योति शर्मा (सहा. ग्रेड-03): न.पा.प. खैरागढ़ से न.पं. छुईखदान
4. कैशियर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं वाहन चालक संवर्ग
- श्री जवाहर साहू (कैशियर): न.पं. डभरा से न.पं. बोड़ला
- श्री सुरेश जायसवाल (कैशियर): न.पं. इंदौरी से संचालनालय न.प्र.वि. (यां.प्र.) नवा रायपुर अटल नगर
- श्री नरेश कुमार वर्मा (कैशियर): न.पं. मगरलोड से न.पं. बड़ेकरेली
- श्री विशाल कोसले (सहा.राज.निरी.): न.पं. मगरलोड से न.पं. बड़ेकरेली
- श्रीमती अंजू ठाकुर (कंप्यूटर ऑपरेटर): न.पा.नि. दुर्ग से न.पा.नि. रिसाली
- श्री कृष्णकुमार साहू (वाहन चालक): न.पा.प. दल्लीराजहरा से संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर
5. भृत्य संवर्ग
- श्री अनितो कुमार (भृत्य): न.पा.प. महासमुंद से न.पा.नि. भिलाई
- श्रीमती शारदा तुर्केल (भृत्य): न.पं. चन्द्रपुर से न.पा.नि. बिलासपुर
- श्री नरेन्द्र कुमार बंजारा (भृत्य): न.पा.प. पत्थलगांव से न.पं. कोतबा
- श्री हिमांशु निषाद (भृत्य): न.पं. बरमकेला से न.पा.प. सारंगढ़
