रायपुर 13 अगस्त । मुख्यमंत्री आज नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित “Green Steel & Mining Summit 2026” में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे वे मंत्रालय (महानदी भवन) पहुंचेंगे, जहां वे शासकीय कार्यों का निपटारा करेंगे।

शाम 3:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय में उद्योग विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। दिनभर के कार्यक्रमों और बैठकों के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे वापस रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
