स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का गौरव: 152 जांबाजों को मिलेंगे राष्ट्रपति पदक, खुफिया चीफ मोतीलाल कोटवानी को विशिष्ट सेवा पदक

रायपुर 14अगस्त । स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए एक बेहद गौरवशाली खबर आई है। देश की महामहिम राष्ट्रपति ने अदम्य साहस, वीरता और उत्कृष्ट कर्त्तव्यपरायणता दिखाने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। इस सूची में राज्य के जांबाज बस्तर फाइटर्स, स्थानीय पुलिस बल और आला आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने नक्सल मोर्चे से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में अपनी जान की बाजी लगाई है।
वीरता पदक (Gallantry Medal): 141 जांबाजों ने बस्तर में गाड़े झंडे
राज्य के 141 वीर पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का वीरता पदक’ दिया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या बस्तर संभाग के सुकमा, नारायणपुर और कांकेड़ जिलों में तैनात जवानों की है।
- प्रमुख नाम: नारायणपुर के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (वर्तमान में डीसीपी रायपुर) श्री रोबिनसन गुड़िया और उप पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार (वर्तमान एसडीओपी बेरला, बेमेतरा) सूची में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
- अंतिम सांस तक लड़े: नक्सल विरोधी अभियान में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद आरक्षक 876 नितेश एक्का (एसटीएफ) को मरणोपरांत वीरता पदक से नवाजा गया है।
- बस्तर फाइटर्स का कमाल: स्थानीय युवाओं की विशेष फोर्स ‘बस्तर फाइटर्स’ और ‘डिस्ट्रेक्ट स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ)’ के दर्जनों आरक्षकों को उनकी बहादुरी के लिए इस सूची में जगह मिली है।
विशिष्ट सेवा पदक (Distinguished Service Medal): खुफिया चीफ का सम्मान
राज्य के केवल एक शीर्ष अधिकारी को उनकी अत्यंत विशिष्ट सेवाओं के लिए इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है:
- आईपीएस मोतीलाल कोटवानी: पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक (विशेष शाखा / इंटेलिजेंस) श्री मोतीलाल कोटवानी को ‘विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक’ दिया जाएगा। उनके सटीक रणनीतिक नेतृत्व और बेहतरीन खुफिया तंत्र संचालन के कारण राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal): इन 10 अफसरों का डंका
पुलिस विभाग में लंबे समय तक उत्कृष्ट, साफ-सुथरी और सराहनीय सेवाएं देने के लिए 10 अधिकारियों को ‘सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया जाएगा:
- श्री ओम प्रकाश शर्मा (पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर)
- श्रीमती गायत्री सिंह (सहायक पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ, रायपुर)
- डॉ. अर्चना झा (पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल, कमिश्नरेट रायपुर)
- श्रीमती दीपमाला कश्यप (पुलिस उपायुक्त, जोन उत्तर, कमिश्नरेट रायपुर)
- सुश्री रमा पटेल (उप सेनानी, 4थी वाहिनी छसबल, माना-रायपुर)
- श्री बृजेश कुमार तिवारी (सहायक सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़)
- श्रीमती सविता सिंह परिहार (उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, भलाई)
- श्री पिनाकी भट्टाचार्जी (निरीक्षक, प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई)
- श्री राकेश कुमार सिंह (कंपनी कमांडर, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग)
- श्री नेहरू लाल (प्लाटून कमांडर, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग)
डीजीपी ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पदक प्राप्त करने वाले सभी वीर जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इन जांबाजों की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।
