छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर किए आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों को मिले नए कलेक्टर

नवा रायपुर 18 अगस्त । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की एक लंबी सूची में फेरबदल किया गया है। 18 अगस्त 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत कई वरिष्ठ सचिव स्तर के अधिकारियों, निगम-मंडलों के प्रबंध संचालकों और कई जिलों के कलेक्टरों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।
प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल (मुख्य बिंदु)
- श्रीसोनमणि बोरा (भा.प्र.से., 1999): प्रमुख सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सुश्री आर. शंगीता (भा.प्र.से., 2005): सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, मंत्रालय पदस्थ किया गया है।
- श्री भुवनेश यादव (भा.प्र.से., 2006): सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- श्री भोसकर विलास संदिपान (भा.प्र.से., 2011): अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, छत्तीसगढ़ को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर सुश्री इffफत आरा (भा.प्र.से., 2012) केवल प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
- श्री रिमिजियस एक्का (भा.प्र.से., 2011): संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर मो. कैसर अब्दुलहक (भा.प्र.से., 2007) केवल मिशन संचालक, जल-जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति
इस प्रशासनिक सूची में कई जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है, जो इस प्रकार हैं:
- श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर (भा.प्र.से., 2011): कलेक्टर, जिला-कांकेर से स्थानांतरित होकर संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाए गए हैं।
- श्री रणबीर शर्मा (भा.प्र.से., 2012): संचालक, समाज कल्याण को कलेक्टर, जिला-गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से., 2014): कलेक्टर, जिला-मुंगेली से स्थानांतरित होकर कलेक्टर, जिला-कांकेर बनाए गए हैं।
- श्री अमृत विकास तोपनो (भा.प्र.से., 2014): कलेक्टर, जिला-सक्ती को कलेक्टर, जिला-मुंगेली के पद पर भेजा गया है।
- श्रीमती जयश्री जैन (भा.प्र.से., 2016): संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को कलेक्टर, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्रीमती तुलिका प्रजापति (भा.प्र.से., 2016): कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी से स्थानांतरित कर कलेक्टर, जिला-कबीरधाम पदस्थ की गई हैं।
- श्री गोपाल वर्मा (भा.प्र.से., 2016): कलेक्टर, जिला-कबीरधाम से स्थानांतरित होकर संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाए गए हैं।
- सुश्री तनुजा सलाम (भा.प्र.से., 2019): संचालक, खेल एवं युवा कल्याण को कलेक्टर, जिला-मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव
- श्री जगदीश सोनकर (भा.प्र.से., 2013): प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है।
- श्री भगवान सिंह उईके (भा.प्र.से., 2016): कलेक्टर, जिला-गरियाबंद को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्रीमती हिना अनिमेष नेताम (भा.प्र.से., 2016): संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर (भा.प्र.से., 2019): उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- सुश्री रोमा श्रीवास्तव (भा.प्र.से., 2020): उप सचिव, मंत्रालय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सरगुजा के पद पर पदस्थ किया गया है।
- सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (भा.प्र.से., 2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नारायणपुर को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- सुश्री लीना कोसम (भा.प्र.से., 2020): परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्री सौमिल रंजन चौबे (भा.प्र.से., 2021): उप सचिव, कृषि विभाग को प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल के पद पर पदस्थ किया गया है।
- श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई (भा.प्र.से., 2021): अपर कलेक्टर, नारायणपुर को अपर कलेक्टर, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है।
- श्री विवेक आचार्य (भा.व.से., 2006): प्रबंध संचालक, पर्यटन मण्डल की सेवाएं उनके पैतृक विभाग (वन विभाग) को तत्काल प्रभाव से वापस लौटाई गई हैं।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार रजत कुमार, सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।
