रायपुर 5 अगस्त : आज मंत्रालय, महानदी भवन (नवा रायपुर) में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है।

इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और आगामी नीतियों को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

बैठक के एजेंडे और लिए जाने वाले प्रमुख निर्णयों की विस्तृत जानकारी बैठक के बाद सामने आने की उम्मीद है।
