साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू
महानदी भवन में जुटी मंत्रिपरिषद; विपक्ष के हमलों के बीच जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी में साय सरकार, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंथन जारी।

विशेष संवाददाता,9 सितम्बर रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंत्रालय (महानदी भवन) में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की हाई-प्रोफाइल बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश के विकास और जनहित के मोर्चे पर इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज साय कैबिनेट जनता की जेब को राहत देने और किसानों-महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले ले सकती है।

क्यों अहम है आज की बैठक?
पिछली कैबिनेट बैठक 5 अगस्त को हुई थी, जिसके लगभग एक महीने बाद आज यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में दोनों उप-मुख्यमंत्री—श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के तमाम वरिष्ठ सदस्य मौजूद हैं। प्रशासनिक सुधारों, युवाओं के रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कई अन्य प्रस्तावों पर भी मंत्रियों के बीच गंभीर विमर्श चल रहा है।
कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता (मंत्रियों) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लिए गए सभी महत्वपूर्ण और जनहितैषी निर्णयों की अधिकृत घोषणा की जाएगी।
